फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। असदपुर गांव में जहर से ससुर व बहू की मौत के मामले में बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से पुलिस ने विसरा सुरक्षित रखा है। दोनों शवों का मंगलवार को दोपहर बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

लवेदी थाना क्षेत्र के असदपुर गांव में किसान कृष्ण मुरारी व उसके बेटे भोगीराम की पत्नी सरिता की मंगलवार रात को जहर से मौत हो गई थी। थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। उसकी रिपोर्ट में मौत का कारण साफ न होने से पुलिस ने विसरा सुरक्षित रख लिया।
वहीं भोगीराम से भी पुलिस अब तक संपर्क नहीं कर पाई है। लिहाजा पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को कृष्ण मुरारी के चचेरे भाई व गांव वालों ने मिलकर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। कृष्ण मुरारी के छोटे बेटे लज्जाराम उर्फ छोटे को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन वह भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद नहीं रहा। बेटी मंजू सूचना मिलने पर ससुराल से आ गई थी।
विज्ञापन

लवेदी थानाध्यक्ष अमान सिंह ने बताया कि दोनों शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कोई कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बिसरा रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें