फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान के दो सौ शिक्षकों ने पाया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञान के शिक्षकों की कार्यशाला का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते जिलाधिकारी जेबी सिंह व अन्य - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। माउंट लिट्रा जी स्कूल में मंगलवार को 27 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विज्ञान के शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित हुई। उद्घाटन जिलाधिकारी जेबी सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने अध्यापकों के विज्ञान शिक्षण में निरंतर प्रयोग करने, वातावरण और आसपास के पर्यावरण को विज्ञान से जोड़ने और विज्ञान की महत्ता को बताया। कार्यशाला स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान, तकनीकी एवं नवाचार विषय पर आधारित थी। कार्यशाला में जनपद के करीब दो सौ विज्ञान शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
डीआईओएस राजू राणा ने कहा कि शिक्षक अपने चिंतन को विज्ञान के माध्यम से साकार करें। किसी की नकल करने का प्रयास न करें और अपने मौलिक विचार का प्रयोग कर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहें।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र नाथ शुक्ला ने कहा कि बच्चों में रचानात्मक कार्य और कल्पना शक्तिको विकसित करने का माध्यम विज्ञान होता है। बीएसए अजय कुमार सिंह ने कहा कि विज्ञान को और अधिक रोचक व बच्चों के लिए सरल बनाने का कार्य करना चाहिए।
जिला समन्वयक डा. मुकेश यादव ने नई-नई तकनीक के जरिए विषय को बोधगम्य व रोचक बनाने के लिए प्रेरित किया। संयोजक एवं प्रधानाचार्य पकंज शर्मा ने कहा कि यह कार्यशाला बच्चों के मानसिक स्तर में परिवर्तन करते के लिए वैज्ञानिक सोच पर बढ़तेे हुए प्रेरित करेगी।
माउंट लिट्रा जी स्कूल के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव, वाइस चेयरमैन डा. विकास यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला में वीके पाल, राधा मोहन श्रीवास्तव, प्रदीप यादव ने प्रोजेक्ट निर्माण के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर विचार व्यक्त किए।
कार्यशाला में जनपद के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों में राजेंद्र सिंह यादव, संजय शर्मा, उमेश यादव, धर्मेंद्र शर्मा, जगदीश सिंह, नीता कटारिया, बबीता आदि के अलावा विद्यालय की ओर से मनोज श्रीवास्तव, डा. महेंद्र सिंह, मुनेश बरूआ, शिप्रा तिवारी, मधुकर, संजय चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शिक्षक व शिक्षिकाएं अपने स्कूल के छात्र-छात्राओं के प्रोजेक्ट तैयार कराएंगे। छात्र-छात्राएं 12 अक्तूबर को माउंट लिट्रा जी स्कूल में आयोजित होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें