फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक का मुंह बांधकर खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बालक का मुंह बांधकर खेत में फेंका
विज्ञापन

बकरी चराने निकला था, ग्रामीणों को आशंका बच्चा चोर गैंग की करतूत
अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर। साथियाें के साथ खेताें पर बकरी चराने गए सात साल के बच्चे को किसी ने मुंह बांधकर बाजरे के खेत में डाल दिया। सूचना पर कस्बा इंचार्ज मौके पर पहुंचे और छानबीन भी की, लेकिन सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों को आशंका है कि वारदात किसी बच्चा चोर गैंग ने की है।
बकेवर थाना क्षेत्र के गांव जयमलपुर निवासी सब्जी विक्रेता अतुल कुमार का 7 वर्षीय पुत्र प्रियांशु गत बुधवार को गांव के अन्य साथियों के साथ खेतों में बकरियां चराने गया था। इसी दौरान उसका किसी ने मुंह बांधकर खेत में डाल दिया। देर शाम घर लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। पिता अतुल गांव के अन्य लोगों खोज करते खेत पहुंचे तो बालक खेत में पड़ा था, उसका मुंह कपडे़ से बंधा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कस्बा प्रभारी गणेश गुप्ता भी फोर्स के साथ पहुंचे। ग्रामीणों की आशंका रही कि कोई बच्चा चोर गैंग मुंह बांधकर प्रियांश को खेत में डाल गया होगा। ताकि वह मौका पाकर ले जाता। कस्बा इंचार्ज गणेश गुप्ता ने बताया कि बच्चा चोर गैंग की हरकत नहीं लग रही। आपसी मामला भी हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें