फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पेड़े में मिलाकर खिलाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/बसरेहर। बेहोशी की हालत में जहर खाए एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर उसने बताया कि पत्नी ने पेड़े में जहर मिलाकर उसे खिला दिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पति ने कहा कि पत्नी जान से मारने की धमकी देती रहती है। उधर, पत्नी ने बताया कि उसका पति मारपीट करता है। उसने खुद जहर खा लिया। पीड़ित व्यक्ति के पिता ने बताया कि वह गुरुवार को थाना में तहरीर देंगे।
विज्ञापन

सैफई थाना क्षेत्र के गांव कुम्हावर निवासी चंद्रशेखर के 24 वर्षीय पुत्र अजय कुमार की शादी 5 मार्च 2016 को बहादुरपुर लुहियाकलां थाना चौबिया निवासी भारत सिंह की पुत्री अंजू देवी के साथ हुई है। अजय गांव व जयपुर में सिलाई का काम करता है।
रक्षाबंधन पर अजय घर आया था और पत्नी को उसके मायके छोड़ आया। तीन दिन बाद पत्नी फिर से ससुराल आ गई। इसी बीच दोनों में झगड़ा हो गया। पुलिस तक बात पहुंची बाद में समझौता हो गया।
विज्ञापन

गत 8 सितंबर को अजय पत्नी अंजू को लेकर उसके मायके छोड़ने गया। दो दिन रुकने के दौरान गत 10 सितंबर की रात करीब 11 बजे जहर के खाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। खबर मिलने पर अजय के पिता मौके पर पहुंचे और अजय को बेहोशी की हालत में रात के वक्त ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार को होश में आने पर जिला अस्पताल में अजय ने यह सारी बातें बताईं। अजय ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पत्नी उसे जान से मारने की धमकी देती आई है। उसने बताया कि बड़े साले व सलहज के आग्रह पर वह दो दिन ससुराल में रुक गया। तभी मंगलवार की रात को पत्नी ने उसे पेड़े में जहर मिलाकर खिला दिया। उसने बताया कि ससुराल में सिर्फ बड़े साले व सलहज का बर्ताव सही है। इसीलिए उनकी बात मानकर रुक गया था।
अजय पिता चंद्रशेखर ने बताया कि बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए अभी पुलिस से शिकायत नहीं की है। गुरुवार को चौबिया थाना में इसकी शिकायत करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को जान से मारने का प्रयास किया गया। इधर, पत्नी अंजू देवी ने कहा कि उसके पति खुद जहर लेकर आए थे। जिसे उन्होंने रात में खुद खा लिया और उस पर आरोप लगा रहे हैं। अंजू नेे कहा कि उसके पति आएदिन मारपीट करते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष चौबिया जीवाराम यादव ने बताया कि अभी उन्हें इस मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें