फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एक नव विवाहिता ने अपने मायका में फंदे पर लटककर जान दे दी। वह रक्षाबंधन पर घर आई हुई थी। उसके बाद से ससुराल से कोई लेने नहीं आया। इसी बीच उसके ताऊ की मौत होने पर तेरहवीं शामिल होने परिवार के लोग वहां गए हुए थे।
विज्ञापन

थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव कौवा निवासी शिवराम बाथम की पुत्री पूनम की शादी गत जून माह में कन्नौज जिला सौरिख थाना के भेंटाकर्वा गांव निवासी राजीव कुमार के साथ हुई थी।
पूनम रक्षाबंधन पर मायके कौवा आई हुई थी। तब से उसकी ससुराल से उसे लेने कोई नहीं पहुंचा। इससे वह परेशान थी।
दस दिन पूर्व गांव में ही रह रहे उसके ताऊ महेश चंद्र की बीमारी से मौत हो गई। तेरहवीं संस्कार के कामकाज के लिए परिवार के लोग उनके घर गए हुए थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे एकांत पाकर पूनम ने फांसी लगा ली। परिवार के लोग जब घर आए, तो पूनम को फांसी पर लटका देख भौचक रह गए। उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

पूनम के पिता शिवराम ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी की शादी भी राजीव से हुई थी। बीमारी के चलते उनकी बड़ी बेटी की मौत हो गई। बड़ी बेटी के बच्चों की देखभाल सही ढंग से हो सके। इसलिए उन्होंने पूनम की शादी भी राजीव से कर दी थी। लेकिन दो माह में ही बेटी ने फांसी लगा ली। दरअसल ससुराल पक्ष के लोग उसे लेने नहीं आ रहे थे।
इस संबंध में ग्राम प्रधान आदेश कुमार की सूचना पर ऊसराहार थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें