फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः खुदकुशी के लिए उकसाने में गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी सत्यम और रवि यादव। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना। एक गांव निवासी युवती ने बुधवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गुरुवार को मृतका के पिता ने भरथना कोतवाली में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। पिता का आरोप है कि युवती की आपत्तिजनक फोटो दोनों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। इस कारण बेटी ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केएल पटेल ने बताया कि भरथना-ऊसराहार मार्ग के समथर बंबा चौराहे से रविवार सुबह जनपद एटा के थाना अलीगंज के गलारपुर निवासी रवि यादव और सैफी गांव निवासी सत्यम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि सत्यम की युवती से दोस्ती थी। कुछ दिनों बाद दोनों में बातचीत बंद हो गई थी। इस वजह से उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें