ताखा। गुरुग्राम से बिहार जा रहे युवक की बाइक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई।
ऊसराहार थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि बिहार के जनपद जमुई निवासी अभिनव (35) हरियाणा के गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करता था। शनिवार रात वह गुरुग्राम से घर जाने के लिए बाइक से निकला था। रास्ते में आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे के कठौतिया पुल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।