बकेवर में परागडेरी के पास सड़क पर शव रखकर बैठे परिजन। संवाद
- फोटो : ETAWAH
बकेवर। गांव व्यासपुर में गुरुवार की शाम महिला ने घर के अंदर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष के लोगों ने शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव सड़क पर रखकर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मायके वालों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव सड़क से हटाया।
गुरुवार शाम गांव व्यासपुर में 30 वर्षीय हेमलता दोहरे पत्नी कीरत सिंह ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद ट्रैक्टर से शव गांव ले जाया जा रहा था। तभी मायके पक्ष के लोगों ने पराग डेरी के समीप ट्रैक्टर रोककर शव सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। कस्बा इंचार्ज ने मायके पक्ष के लोगों को समझाकर कर शव हटवा अंतिम संस्कार के लिए भेजा। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।