फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर लाखों का माल ले गए चोर

विज्ञापन
चोरी के बाद चोर खेत में फेक गए सामान। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर। ग्राम हर्राजपुर में गुरुवार को एक ग्रामीण के घर से चोर 25 हजार की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। चोर दीवार में नकब लगाकर मकान में दाखिल हुए।
विज्ञापन

मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि वह और उनकी पत्नी पूनम गुप्ता गुरुवार को खाना खाकर रात 12 बजे सो गए। शुक्रवार सुबह पड़ोस के ही लोगों ने घर की कटी दीवार और सुभाष चंद्र के बाग में पड़े दो बक्से व कपड़े देखकर गृहस्वामी को सूचना दी। परिजनों के अनुसार चोर बक्से में रखी एक जंजीर, सोने की अंगूठी, आठ जोड़ी चांदी के चूड़ा, हार, 25 हजार रुपये की नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया कि गृहस्वामी ने अभी तहरीर नहीं दी है। मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें