फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर इनकम टैक्स इंसपेक्टर की मौत

विज्ञापन
मृतक असित यादव की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना। सुबह टहलने निकले इनकम टैक्स विभाग के इंसपेक्टर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उनकी तैनाती केरल में थी। वह गुरुवार को आगरा में एक बैठक में शामिल होने के लिए आए थे। बैठक के बाद अपने पैतृक घर गिरधारीपुरा आ गए थे।
विज्ञापन

गिरधारीपुरा निवासी 23 वर्षीय असित यादव उर्फ आशु पुत्र रामवीर यादव शुक्रवार सुबह चार बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। टहलते हुए वह भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर डाउन लाइन की तरफ चले गए। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। सीओ भरथना साधुराम और भरथना थाना प्रभारी केएल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक असित इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर केरल में तैनात थे। गुरुवार को वह आगरा में विभाग की बैठक में शामिल होने आए थे। बैठक के बाद वह गुरुवार शाम को घर आ गए थे। असित अविवाहित था। उसके पिता रामवीर नोएडा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। छोटा भाई अभिषेक गांव में ही रहकर पढ़ाई कर रहा है। मृतक का अंतिम संस्कार पैतृक गांव नगला चित उमरसेड़ा में किया गया।
असित यादव की मौत पर गिरधारीपुरा में स्थित आवास पर मातम छा गया। पैतृक गांव नगला चित में दोपहर डेढ़ बजे शव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। प्रधान सहदेव सिंह सहित कई ग्रामीणों द्वारा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया गया। छोटे भाई अभिषेक ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें