फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की हालत गंभीर, बदमाशों का सुराग नहीं

विज्ञापन
जेके हॉस्पीटल में घायल प्रधान को देखने पहुंचे पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। बदमाशों की गोली से घायल ग्राम प्रधान की हालत गंभीर है। पुलिस 24 घंटे बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। प्रधान का हालचाल जानने के लिए बुधवार को अस्पताल में कई नेता और ग्रामीण पहुंचते रहे।
विज्ञापन

थाना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के प्रधान 30 वर्षीय ब्रजेश शाक्य पुत्र होती लाल शाक्य को बदमाशों ने मंगलवार की रात में गोली मार दी थी। घटना के समय प्रधान गांव के ही अपने मित्र से मिलकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान मोटर साइकिल सवार दो बदमाश एक पुरुष व महिला को लूटने का प्रयास कर रहे थे। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। बुधवार को भाजपा नेता और पूर्व सांसद रघ़ुराज सिंह शाक्य अपने समर्थकों के साथ जेके हास्पिटल प्रधान का हालचाल जानने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द बदमाशों केे गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रधान के भाई गिरजेश ने बताया कि उनकी और उनके परिवार में किसी की किसी से कोई रंजिश नहीं है।
पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई हैं। क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और फ्रेंड्स कालोनी थाने की टीम मामले के खुलासे में लगी है। पुलिस गांव और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में एएसपी सिटी कपिलदेव ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

लूट के दौरान प्रधान पर गोली चलाने के आरोप में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रधान के छोटे भाई गिरजेश की तहरीर पर फ्रेंड्स कालोनी थाने में हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें