फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडो से मारपीट कर रुपये व जेवर लूटे

विज्ञापन
कचहरी परिसर में घटना की जानकारी देता एनएसजी कमांडो राजीव भदौरिया - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर। मां के इलाज के लिए गांव में रुके एनएसजी कमांडो के साथ एक पक्ष ने मारपीट की। रुपये और जेवर भी लूट लिए। कमांडो का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर सुबह फिर मारपीट की गई। कमांडो ने दोपहर में एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के फतेहपुरा गांव निवासी राजीव भदौरिया पुत्र आनंद सिंह एनएसजी कमांडो हैं। तैनाती अहमदाबाद में है। मां की बीमारी के चलते पिछले एक माह की छुट्टी पर वह अपने गांव फतेहपुरा आए हैं। रविवार को वह अपने भतीजे के साथ लखना गांव से लौट रहे थे। कमांडो का आरोप है कि रास्ते में गांव के बाहर खेत पर पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही एक पक्ष ने मारपीट की। गले से तीन तोले की सोने की चेन, मोबाइल और बीस हजार रुपये भी छीन लिए।
कमांडो राजीव भदौरिया और उनके भाई संजीव भदौरिया ने बकेवर पुलिस से शिकायत की। पता चलने पर सोमवार सुबह फिर मारपीट की गई। लोगों के जुटने पर धमकी दी गई। सोमवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कमांडो ने बताया कि 2016 में खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद से दूसरा पक्ष रंजिश रखता है। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। सीओ भरथना साधूराम ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें