इकदिल। रायपुरा गांव के बाहर शुक्रवार को एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
रायपुरा गांव निवासी 26 वर्षीय रामकुमार ने खेत में लगे नीम के पेड़ से फांसी लगा ली। मृतक के परिजनों ने बताया कि रामकुमार रात में घर नहीं आया था। परिजनों को लगा कि पास में ससुराल होने के कारण वह वहां चला गया होगा। सुबह उसके पिता अपने खेतों पर गए तो उन्होंने शव फांसी पर लटका देखा। रामकुमार तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी दो बेटियां भी हैं।
सीओ सिटी अमित कुमार, इकदिल थाना प्रभारी अल्मा अहिरवार, सिविल लाइन थाना प्रभारी सुधीर सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि युवक ने फांसी लगाई है। मामले की पड़ताल की जा रही है।