फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराकर कार पलटी, आठ घायल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे घायल - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। परिवार के बुजुर्ग की मौत पर सिद्धार्थनगर जा रहे परिवार के सदस्यों से भरी कार बुधवार को जसवंतनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक से टकराकर पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। इसमें एक महिला की हालत गंभीर है, उसे जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली के उत्तम नगर थाना क्षेत्र शिव विहार की जेजे कॉलोनी निवासी पिंटू (40) के पिता बुधराम सिद्धार्थ नगर जिले में चितियां गांव में रहते थे। उनका मंगलवार को निधन हो गया था। बुधवार सुबह पिंटू परिवार के सदस्यों के साथ बस से गांव जा रहे थे। मथुरा मे बस खराब हो गई। इस पर कार किराए पर ले ली। जसवंतनगर में सागर होटल के पास ओवरटेक करने के चक्कर में कार ट्रक से टकरा कर पलट गई। हादसे में पिंटू के अलावा पूनम (34), विष्णु (7), ऋषि (9), अमित (10), रोहन (8), सुमन (40) और दीपक (30) घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से गंभीर हालत के चलते संगीता को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पिंटू ने बताया कि चालक लापरवाही से कार चला रहा था।
दुर्घटनाग्रस्त कार में 12 लोग सवार थे और सामान भी था। क्षमता से अधिक लोग होने के बावजूद चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। पुलिस ने कार चालक पर कोई कार्रवाई नहीं की है। उससे नाम-पता तक नहीं पूछा और जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें