फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसेरी बहन से दुष्कर्म में भाई को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ उसके मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया। मामला तूल पकड़ने पर अब युवती ने अपनी मौसी, उनके दो पुत्रों व एक पुत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती अगस्त माह में अपनी मौसी के घर शादी में महेवा चौकी क्षेत्र के एक गांव गई थी। युवती ने बताया कि शादी समारोह के बाद वह कुछ दिनों के लिए मौसी के घर ही रुक गई थी। मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद जब परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। युवती ने अपनी मौसी उसके दो पुत्रों और एक पुत्री के खिलाफ बकेवर थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना एसएसआई बकेवर यशवंत सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें