फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बीता नहीं हो सका गैंगरेप पीड़िता का मेडिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। पुलिस पांच दिन बीतने के बाद भी सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल परीक्षण नहीं करा सकी है। इसके चलते उम्र व सामूहिक दुष्कर्म की जांच रिपोर्ट अटकी हुई है। वही दुष्कर्म पीड़िता की बड़ी बहन मेडिकल परीक्षण कराने से मंगलवार को ही मना कर चुकी है। घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस 164 का बयान नहीं दर्ज करा सकी है।
विज्ञापन

मैनपुरी निवासी सगी बहनों ने सैफई थाने में सैफई के झीगूपुर गांव निवासी हरीकेश, चौबेपुर गांव साहिल व सनी कुमार के खिलाफ 11 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, धमकी समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि 10 सिंतबर को महिला थाने से मैनपुरी जाते समय सैफई में हरीकेश दोनों बहनों को लिफ्ट देने के बहाने एक होटल में ले गया था, जहां उसे ने अपने एक और साथी को बुलाया। खाना खिलाने के बाद गींजा रोड स्थित रेलवे अंडरपास के बनी एक दुकान में ले गया। यहां उनका एक और साथी आया। तीनों ने दोनों बहनों संग सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने 11 सितंबर की देर रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और 12 सितंबर को जेल भेज दिया था। मंगलवार को बड़ी बहन ने मेडिकल परीक्षण कराने से इंकार कर दिया था। साथ ही 161 के बयान में उसका कहना था कि उसे पीटकर एक कमरे में बंद कर छोटी बहन को छत पर ले जाकर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस दोनों बहनों का मेडिकल परीक्षण नहीं करा सकी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसआई संजय कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, अभी डॉक्टरी पूरी नहीं हुई है। गुरुवार को भी महिला को डॉक्टरी के लिए अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें