राजकीय इंटर कालेज के मैदान में चल रही अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता यूथ एकेडमी की टीम
- फोटो : ETAWHA
इटावा। राजकीय इंटर कालेज के ग्राउंड पर रविवार को यूथ क्रिकेट एकेडमी इटावा ने भिंड डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन को तीन मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में 12 रनाें से पराजित कर दिया। हालांकि पूर्व के दोनों मैच जीतने के कारण सीरीज भिंड डिवीजन ने जीती।
अंडर-14 के तहत हुई इस सीरीज के तीसरे मैच में टॉस भिंड ने जीता और गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूथ क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवरों में 9 विकेट खोकर 185 रन बनाए। इसमें प्रिंस ने 70, ईशू ने 19 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में भिंड की ओर से अरुण व सक्षम ने दो दो विकेट लिए।
जबाव में उतरी भिंड की टीम 25 ओवरों में 9 विकेट पर 173 रन ही बना सकी। इसमें अरुण ने 69, सक्षम ने 45 रनों का योगदान दिया। यूथ एकेडमी इटावा की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रियदर्शी व अमित ने तीन तीन विकेट लिए। आज के इस मैच का मैन ऑफ द मैच प्रिंस को चुना गया। सीरीज के समापन एवं पुरस्कार वितरण के लिए पधारे मुख्य अतिथि इरशाद मेव व शफीक खान ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए साथ ही उन्होंने सीरीज के आयोजक शशांक पाठक के क्रिकेट के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
अन्य पुरस्कारों में वेस्ट बल्लेबाज प्रिंस, वेस्ट गेंदबाज रोहित व मैन आफ द सीरीज संजय को दिया गया। उपविजेता ट्राफी यूथ एकेडमी व विजेता ट्राफी भिंड को प्रदान की गई। इस अवसर पर साहिल, सनी ठाकुर, शुभम, अमन, इशाक मौजूद रहे।