जसवंतनगर। जन्माष्टमी के दिन एक युवक ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट का स्क्रीनशॉर्ट लेकर वृंदावन के कौशल किशोर ठाकुर ने पुलिस को ट्वीट कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी।
लखनऊ से उच्चाधिकारियों ने एसएसपी जय प्रकाश सिंह को जांच के आदेश दिए थे। पुलिस आरोपी के घर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। मामला जब ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने भी रोष व्यक्त किया।
इस मामले में भाजपा नेता सुग्रीव धाकरे ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने बलरई थाना क्षेत्र के नगला असरोही निवासी अक्षित जाटव के खिलाफ धार्मिक भावना को आहत पहुंचाने और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)