फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : बगैर मान्यता के चलता मिला विद्यालय, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के पास बगैर मान्यता के चल रहे एक विद्यालय को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा सोमवार को विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने निकले। इस दौरान वे कचौरा रोड पर पहुंचे तो वहां एक कन्या जूनियर हाईस्कूल संचालित हो रहा था। इस विद्यालय के भवन में निर्धारित मानक के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं थीं। टिनशेड में कक्षाएं चल रहीं थीं। मान्यता की जानकारी करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और कागजात भी उपलब्ध नहीं कराए गए। इसको गंभीरता से लेते हुए विद्यालय को नोटिस दिया गया है।
विद्यालय संचालक और प्रधानाचार्य से यह भी कहा गया है कि बिना मान्यता के चल रहीं कक्षाओं का संचालन बंद कर दें। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें