फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटी हुई कार का सौदा कर रेलवे के ठेकेदार से हड़पे सात लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र में लूटी हुई कार का सौदा कर तीन शातिरों ने रेलवे के ठेकेदार से करीब सात लाख रुपये की ठगी कर ली। इसमें दो ठेकेदार के रिश्तेदार हैं, जबकि तीसरा एआरटीओ का दलाल है। गुरुवार को रेलवे के ठेकेदार ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सहसो निवासी प्रमोद सिंह यादव रेलवे में ठेकेदार हैं। गुरुवार को उन्होंने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया है। इसमें बताया कि कार खरीदने के लिए उन्होंने दो रिश्तेदारों से संपर्क किया था। दोनों ने एआरटीओ में एक दलाल से मिलाया। दलाल ने क्रेटा कार दिखाई। 17 नवंबर को रिश्तेदार व एक मित्र के सामने दलाल को आठ लाख रुपये दिए और उसने कार सौंप दी। दो दिन कार चलाई तो उसमें गड़बड़ी की आशंका होने पर दलाल से शिकायत की।
दलाल ने कहा कि कार को शोरूम में खड़ी कर दो, उसका बीमा है ठीक हो जाएगी। इसके बाद कार के कागजात अपने नाम ट्रांसफर कर देंगे। इस पर उन्होंने कार शोरूम में खड़ी करा दी। दो दिन बाद जब कार लेने पहुंचे तो जानकारी हुई कि कार दलाल ले गया है। दलाल से कार मांगी तो वह टरकाने लगा। रिश्तेदार से संपर्क किया तो कहासुनी हो गई। इसके बाद एक रिश्तेदार ने 1,29, 500 रुपये दे दिए और बाकी की रकम मांगने पर अभद्रता की।
विज्ञापन

ठेकेदार ने बताया कि कार के बारे में जानकारी की तो वह आगरा निवासी व्यक्ति की निकली है। यह भी पता चला कि यह कार पिछले दिनों उससे लूटी गई थी। पीड़ित ने प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें