फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर युवक की लूटी बाइक व मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बाइक सवार तीन बदमाशों ने खेड़ा धौलपुर फ्लाईओवर पर रविवार शाम फिरोजाबाद के युवक से उसकी बाइक, मोबाइल व पांच हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने जसवंतनगर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना खेरगढ़ पोस्ट प्रतापपुर ग्राम रढौआ निवासी मलखान सिंह पुत्र रामसेवक ने बताया कि वह बाइक से रिश्तेदारी में ऊनवां जा रहा था। शाम साढ़े सात बजे के आसपास खेड़ा धौलपुर फ्लाईओवर चढ़ा। तभी सफेद अपाचे पर सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक किया। आगे आकर बाइक रोक दी। विरोध करने पर लुटेरों ने बाइक, मोबाइल व जेब में रखे पांच हजार रुपये समेत जरूरी कागजात लूट लिया। पीछा कर उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह तेज रफ्तार में भाग निकले। थाना कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तफ्तीश कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें