फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पीजीआई सैफई में विवाहिता की संदिग्ध हालात के मौत के मामले युवती के भाई ने बहनोई समेत पांच ससुरालीजनों पर मामला दर्ज कराया है। उसने दहेज के लिए जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को भरथना कोतवाली में जसवंतनगर के गांव हिरनाहार निवासी सुबोध कुमार पुत्र कालीचरण ने बताया कि पांच दिसम्बर की रात भरथना के मोहल्ला महावीर नगर में बहन मोहिनी को उसके पति कौशलेंद्र यादव, ससुर अशोक यादव, सास सरिता, ननद सुहेल व चचिया ससुर सतीश यादव उर्फ बिल्लू ने मिलकर जहर दे दिया था। चीख पुकार सुनकर मोहल्लावासी घर के अंदर पहुंचे और उपचार लिए अस्पताल ले गए। बहन की पीजीआई सैफई में छह दिसम्बर को उपचार के दौरान मौत हो गई। भाई सुबोध कुमार का आरोप है कि ससुरालीजन शादी के बाद से ही दहेज में दस तोला सोना व दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। बहन के विरोध करने पर उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे। इसकी जानकारी बहन ने दी थी। ससुरालीजनों को कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने और जहर देकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें