फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये और जेवर चोरी के आरोप में दंपति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मुंह बोली बहन के घर चोरी करने के आरोपी दंपति को पुलिस ने उनके ननिहाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दंपति के पास से दस हजार से अधिक रुपये व पेंडल और सोने की चेन बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले साल नवंबर में क्षेत्र में रहने वाली किरन सिंह पत्नी गजेंद्र सिंह के घर में उनकी मुंह बोली बहन नेे पति के साथ मिलकर जेवर चोरी कर लिए थे। पकड़े जाने पर जेवर वापस करने की बात कही थी, लेकिन नहीं लौटाए। इस पर महिला ने मुंह बोली बहन गुड़िया व उसके पति केशव सिंह निवासी रिहानकला कुबेरपुर थाना एत्मादपुर जनपद आगरा के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दंपति की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि दंपति तीन दिसंबर को छोटी निवाड़ी स्थित ननिहाल आए हैं। पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें