इटावा। बाग में स्थित झोपड़ी में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम विबौली निवासी महावीर ने बताया कि गांव में स्थित बाग में झोपड़ी थी, जिसमें पिता राधेश्याम रहते हैं। वे गांव से बाहर गए हुए हैं। शुक्रवार शाम चार बजे के आसपास झोपड़ी में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक झोपड़ी उसमें रखी दो चारपाई, हथठेला व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। (संवाद)