फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थानाक्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में मारपीट हो गई। झगड़े मेें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को महेवा सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ग्राम मतिरामपुर निवासी अमर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह ने बताया कि गुरुवार देर शाम को भाई जयवीर सिंह से जमीन को लेकर कहासुनी हो गई थी। जानकारी होने पर भाई के बेटों ने अभद्रता की। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वहीं दूसरी घटना में ग्राम टिली टिला निवासी प्रदीप कुमार पुत्र रणवीर सिंह को ट्रैक्टर निकालने से मना करने पर अशोक कुमार ने परिजन के साथ मिलकर पीट दिया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस दोनों पीड़ितों की रिपोर्ट दर्जकर जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें