इटावा। जसवंतनगर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार सुबह नित्यक्रिया के लिए खेत जा रही थी, तभी तीन लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी।
वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। माता-पिता के साथ किशोरी ने आरोपी के घर पर शिकायत की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर पीट दिया। इससे पीड़िता के सिर पर चोट लग गई। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। (संवाद)