फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बुजुर्ग व युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक व बुजुर्ग घायल हो गए। ग्रामीण घायलों को सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टर ने उनको जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को कोतवाली भरथना क्षेत्र के जैतुपुर गांव निवासी 60 वर्षीय कायम सिंह पड़ोसी कमलेश के साले कानपुर देहात के उरसान गांव निवासी संदीप कुमार के साथ बाइक से किसी काम से निकले थे। भरथना-ऊसराहार मार्ग के कल्पना नगर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा में बाइक सवार युवक व बुजुर्ग घायल हो गए। वहीं चालक कार समेत भाग निकला। ग्रामीण घायलों को सीएचसी ले गए, जहां से दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। संदीप के जीजा विमलेश कुमार ने बताया कि संदीप जैतुपुर स्थित घर में कई दिनों से रह रहा है, गांव के कायम सिंह किसी काम के चलते संदीप के साथ बाइक से भरथना के लिए निकले थे। संदीप हेलमेट पहने था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें