इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला रेउंजा में खेत में तार बांधने को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में विवाद के बाद हवाई फायरिंग हुई। सूचना मिलने पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। दोनों पक्षों के 19 लोगों के खिलाफ से हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया।
थाना वैदपुरा क्षेत्र के ग्राम नगला रेउंजा निवासी दिनेश कुमार पुत्र करन सिंह ने अवनीश पुत्र फेरू सिंह, संजय पुत्र उमेश चंद्र, अंकित कुमार पुत्र रमेश चंद, सौरभ व गौरव पुत्रगण योगेंद्र, योगेंद्र पुत्र रनवीर सिंह और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, दूसरे पक्ष से योगेंद्र पुत्र रनवीर सिंह ने ऋषि पुत्र उम्मेद सिंह, शिशुपाल पुत्र रामज्ञान, विवेक पुत्र दिनेश और मनीष, वीरेंद्र, नरेंद्र पुत्रगण शांति स्वरूप, बृजेश पुत्र करन सिंह, प्रशांत पुत्र शिशुपाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी मो. हामिद ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिये दबिश दी जा रही है।