फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। थाना क्षेत्र के ग्राम टिलीटिला में महिला संदिग्ध हालात में घर में मृत मिली। मृतका के मायके वालों ने बच्चा पैदा न कर सकने के चलते उसे जहर खिलाकर मार देने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। वहीं ससुराल वाले घर से नदारद हैं। हालांकि मामले की तहरीर देर रात तक नहीं दी गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की महेवा चौकी क्षेत्र के ग्राम टिलीटिला निवासी शिवानंद पाल की लगभग 30 वर्षीय पत्नी रश्मि का शव उसके मायके वालों को घर के बरामदे में पड़ा मिला। कानपुर देहात के झींझक थानांतर्गत लालपुरा निवासी रश्मि के भाई मोहित पाल ने बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2009 में शिवानंद के साथ हुई थी। उसकी बहन को अभी तक कोई संतान नहीं हुई थी। इस कारण ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। इस बात को लेकर ही ससुराल वालों ने उसकी बहन रश्मि को शुक्रवार को जहर खिलाकर मार डाला। कुछ ग्रामीणों ने उसको फोन पर इसकी जानकारी दी थी। बहन के पति व अन्य ससुराल वालों से फोन पर जानकारी की तो उन्होंने तबीयत खराब होने पर सैफई में भर्ती होने की बात कही। जब ससुराल पहुंचे तो बहन रश्मि का शव घर के अंदर बरामदे में पड़ा मिला और ससुराल वाले नदारद थे। मृतका के पिता श्रीपाल ने बकेवर थाना पहुंच कर थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह को सूचना दी। इस पर वे मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ने फोरेंसिक टीम को बुलवाया जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। सूचना पाकर सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें