फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के साथ लूट के मामले में तीनों आरोपी एमपी पुलिस ने पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी के साथ रविवार की रात यूपी-एमपी बॉर्डर स्थित टोल प्लाजा पर हुई लूट को लेकर एमपी के भिंड की फूप थाना पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी मोड़-बाह रोड निवासी व्यापारी पंकज भदौरिया की कार में उनकी दुकान के बाहर रविवार की रात एक कार सवार टक्कर मार दी थी। इस पर पंकज भदौरिया कार का पीछा करते हुए एमपी के बरही टोल प्लाजा पर जा पहुंचे। तभी पीछे से आए दो बाइक सवारों ने पंकज की कार की तोड़फोड़ की और गले में पड़ी सोने की चेन लूट कर फरार हो गए थे। यह घटना बरही टोल प्लाजा के सीसी कैमरों में कैद हो गई थी। इसको लेकर मध्य प्रदेश के भिंड जिले के थाना फूफ में पंकज ने तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। फूफ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश करते हुए बरही जैन मंदिर के पास बुधवार रात तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पकड़े गए राहुल सिंह उर्फ पोड़े पुत्र योगेंद्र सिंह तभदौरिया, बिट्टू उर्फ अभिषेक सिंह पुत्र किशोर सिंह भदौरिया व अंकित पुत्र छोटे सिंह भदौरिया निवासीगण ग्राम रानीपुरा थाना बढ़पुरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें