फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दंपति के सूने घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इकदिल कस्बे के रामटेक में कांशीराम कॉलोनी के पास शिक्षक दंपति के मकान का ताला तोड़कर से रविवार रात चोरों ने लगभग नौ लाख के सोने-चांदी के आभूषण और जेवर पार कर दिए। घटनास्थल थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर है। चोरी की घटना के समय घर के लोग भिंड गए हुए थे।
विज्ञापन

मकान मालिक अमर सिंह को सोमवार को सुबह पड़ोसियों ने फोन से चोरी हो जाने की सूचना दी। अमर सिंह अपनी पत्नी अंजू आर्य के साथ घर आए तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अलमारी व बक्सों के ताले टूटे पड़े हुए थे और सामान बिखरा पड़ा हुआ था। एक सूटकेस बगल स्थित खेत में खुला मिला। सूचना पर कस्बा इंचार्ज गीतम सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
अमर सिंह ने बताया कि वे लोग दीपावली के दिन 14 नवंबर को अपने बड़े भाई के यहां मध्य प्रदेश के भिंड गए थे। चोरों ने 15 नवंबर की रात घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि चोर लोहे की अलमारी में रखे एक लाख 17 हजार रुपये और सोने व चांदी के आभूषण चुरा ले गए। चोरी लगभग नौ लाख के करीब हुई है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर राजीव प्रताप सिंह और फोरेंसिक टीम के प्रभारी व डॉग स्क्वॉड भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक रामयश सिंह ने बताया कि चोरी की घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम बनाकर जानकारी कर रही है और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा। गृहस्वामी अमर सिंह बसरेहर ब्लॉक के क्वाटिया में शिक्षामित्र हैं, जबकि उनकी पत्नी अंजू आर्य प्राथमिक विद्यालय नसीदीपुर ब्लॉक महेवा में प्रधानाध्यापक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें