फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकेवर पुलिस ने 13 जुआरी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाना पुलिस ने दीपावली और रविवार की रात दो दिनों में जुआ खेल रहे 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसेे लगभग 33 हजार रुपये बरामद होने का दावा किया है।
विज्ञापन

दीपावली की रात बकेवर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकुटपुर में धर्म सिंह के मकान के पास जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इन लोगों के पास से 16050 रुपये व सात मोबाइल फोन बरामद किए। पकड़े गए मुकुटपुर के रहने वाले राजाराम शाक्य पुत्र मान सिंह शाक्य, बृजबिहारी शाक्य पुत्र मेवाराम शाक्य, ओमनारायण शाक्य पुत्र रघुवीर सिंह, घनश्याम उर्फ पिंटू पुत्र महावीर सिंह, हनुमंत सिंह पुत्र मुन्नीलाल, मनोज कुमार व मृदुल कुमार पुत्रगण भीकम सिंह के विरुद्ध जुआ अधिनियम में कार्रवाई की गई। थाना क्षेत्र के ही केशोपुर में रविवार रात पुलिस ने सरकारी ट्यूबवेल के पास जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इन लोगों से 17250 रुपये बरामद किए गए। पकड़े गए अजय पुत्र भारत सिंह, राजीव पुत्र रामौतार, प्रवेश कुमार पुत्र मौजीलाल, राजेश कुमार पुत्र मदन सिंह कठेरिया, शिववीर सिंह पुत्र राम प्रकाश निवासीगण मतिरामपुर के विरुद्ध जुआ, महामारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अंजन कुमार, एसआई सत्यपाल सिंह, एसआई जगमोहन सिंह, एसआई सुबोध कुमार सहाय, कॉन्स्टेबल, अवनीश कमार, अरुण कुमार, नरेश कुमार, अंकित कुमार, सचिन फौजदार, आलोक कुमार, रबिन सिंह, सुनील कुमार व रजत कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें