इटावा। कस्बा क्षेत्र अंतर्गत बालूगंज के प्रमुख मार्ग किनारे बुधवार को मिठान की दुकान में सिलिंडर में रिसाव होने से आग लग गई। स्थानीय लोगों की सक्रियता से समय से आग पर काबू पा लिया गया, जिसकी वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।
बालूगंज के प्रमुख मार्ग किनारे स्थित दुकान पर दुकानदार बबलू व उसके कर्मचारी प्रदीप ने जैसे ही गैस भट्टी खोली वैसे ही सिलिंडर में गैस रिसाव के साथ आग लग गई। आग लगते दुकानदार सहित मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। दुकानदार व उसके कर्मी ने साहस कर सिलिंडर को नाली में डालकर बालू, मिट्टी व पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझने पर सभी ने राहत की सांस ली। (संवाद)