इटावा। जिले में त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने, कोरोना महामारी की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के उद्देश्य से शनिवार रात विभिन्न थानों की पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई और वाहनों की चेकिंग की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के आदेशानुसार जनपद के समस्त थानों पर गश्त कर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया।