इटावा। सत्संग में शामिल होने गए बीमा अभिकर्ता के बंद घर का ताला-कुंडा तोड़कर घुसे बदमाश चार लाख के जेवरात-नगदी चुरा ले गए।
कस्बा के मोहल्ला राजागंज निवासी राजवीर सिंह पुत्र सरवन सिंह ने बताया कि वह जय गुरुदेव आश्रम पर शुक्रवार की सुबह 6 बजे आयोजित होने वाले सत्संग में शामिल होने के लिए 29 अक्तूबर की शाम 7 बजे पैतृक गांव खितौरा चला गया था, पत्नी भी वहीं थी। शुक्रवार को घर लौटने पर चोरी होने की जानकारी हुई। घर के अंदर जाकर देखा कि कमरों के ताले-कुंडे टूटे थे। लोहे की अलमारी व संदूक से सामान बिखरा हुआ था। घटना में पत्नी राजबाला की सोने की चार अंगूठियां, कान के बाले, जंजीर व चांदी की पायलें, कीमती साड़ियां सहित 28 हजार रुपये सामान चोरी हो गया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया।