फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के व्यवसायी पिता-पुत्र को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगरा के प्रतियोगी बुक्स के व्यवसायी पिता-पुत्र के विरुद्ध लखना के सपा नेता के भाई ने गुरुवार को एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। वहीं थाना पुलिस ने भी फोन पर पुलिस से गाली-गलौज करने का मामला व्यवसायी पिता-पुत्रों के विरुद्ध दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लखना के सपा नेता अनिल दोहरे के भाई सतेंद्र दोहरे ने आगरा के थाना सिविल लाइन अंतर्गत मुजफ्फर खां निवासी कारोबारी राघव व उसके पिता राजीव अग्रवाल के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। उन्होंने दोनों पर कापी-किताबों का लेनदेन को लेकर रंगदारी मांगने व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। मामले की विवेचना सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह कर रहे हैं। दोनों व्यवसायी पिता-पुत्र के विरुद्ध बकेवर पुलिस ने भी अपनी तरफ से फोन पर पुलिस से गाली गलौज करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले की विवेचना एसएसआई सुरेशचन्द्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें