फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौरंग भरे पांच ओवरलोड वाहनों को किया गया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया। खनन अधिकारी व पीटीओ ने मौरंग लदे पांच ट्रकों सीज कर दिया। पकड़े गए ट्रकों को थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा के नेशनल हाईवे पर झांसी, उरई, हमीरपुर से मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक आ रहे हैं। ट्रक चालक इन्हें कस्बा के बाहर हाईवे के किनारे खड़ा कर लेते हैं। गुरुवार को पीटीओ अरविंद जैसल ने अपनी टीम के साथ छापा मारा। उन्हें जगह-जगह मौरंग लदे ट्रक मिले। पीटीओ ने इनके कागजात चेक किए और पांच ट्रकों में मौरंग ओवरलोड होने के चलते उन्हें सीज कर दिया। थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए ट्रकों को पुलिस सुरक्षा में खड़ा कराया गया है। वहीं, जिला खनन अधिकारी बृजबिहारी प्रसाद ने बताया कि जांच की जा रही है। यदि अवैध रूप से लाई गई होगी तो ट्रकों पर चार-चार लाख का जुर्माना होगा। यदि वैध होगी तो ओवरलोडिंग का 50-50 हजार रुपये जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें