फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: दोस्त से संबंध के संदेह में पत्नी की हत्या

विज्ञापन
रुचि की फाइल फोटो। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। अल्कापुरी मोहल्ले में बुधवार मध्य रात्रि ससुराल आए युवक ने दोस्त से प्रेम संबंध के शक में पत्नी की सिर कूचकर हत्या कर दी। बचाने आई सास को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। बाकी घर वालों को कमरे में बंद कर भाग गया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी, उसके पिता और माता को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अल्कापुरी निवासी गुरुचरन लाल ने पुलिस को बताया कि छोटी बेटी रुचि (30) का विवाह गाड़ीपुरा पुराना जनाना अस्पताल निवासी ऋषि के साथ तीन साल पहले किया था। उसके 13 माह का एक बेटा भी है। पति-पत्नी में कुछ विवाद होने के कारण रुचि लगभग डेढ़ माह से मायके में रह रही थी। बुधवार की रात ऋषि ने पत्नी रुचि को फोन कर दोस्त से प्रेम संबंध का आरोप लगाया और लगभग रात 12 बजे नशे में ससुराल आया। कुछ देर बाद सो गया। देर रात रुचि का भाई विनय लघुशंका के लिए उठा तो उसने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया। वह रोशनदान के रास्ते बाहर निकला और बहन की कमरे की ओर भागा जहां रुचि मरणासन्न और मां बेहोश मिली। रुचि को जिला अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर घायल मां को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया।
कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। गुरुचरन की तहरीर पर ऋषि उसके पिता राजेश कुमार और सास सूरजमुखी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें