इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर के सामने हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी महेवा में भर्ती कराया गया है। इसमें दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
दिबियापुर निवासी आनंद मोहन व उनकी पत्नी शशिवाला इटावा से दवा लेकर घर लौट रहे थे। बुधवार की शाम करीब 6 बजे ढाबा के निकट वे एक गोवंश की चपेट आ गए। इस घटना में शशिबाला बेहोश हो गईं जबकि आनंद हेलमेट लगाए होने के कारण सुरक्षित बच गए। ग्राम भवानीपुर के सामने हाईवे पर बाइक सवार दिलिप कुमार पुत्र श्रीकृष्ण निवासी नगला पीपल भरथना बाइक से घर जा रहे थे। बुधवार की शाम करीब आठ बजे विपरीत दिशा में आ रहे आटो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट पहने होने के बाद भी उसके सिर में चोट आई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी नीतेंद्र वशिष्ठ ने घायलों को महेवा सीएचसी में एंबुलेंस से भेजा जहां से घायल शशिबाला व दिलीप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।