फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहा में मिला युवक का अर्धनग्र शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत डबहा गांव के पास एक बंबे में अज्ञात लगभग 30 वर्षीय युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। खेलने जा रहे बच्चों ने उसका शव देखा तो गांव में जाकर इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

लवेदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डबहा के पास विधीपुरा रजबहे की झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का अर्धनग्न शव मिला। खेलने के लिए जा रहे बच्चों ने उसका शव देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। मृतक की उम्र 30 वर्ष के करीब आंकी गई। शरीर पर केवल अंडरवियर था और पीठ पर कुछ निशान थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसका शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शिनाख्त के लिए आसपास क्षेत्र में सूचना भेजी। इसके बाद मौके पर सीओ चंद्रपाल सिंह, डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलित किए। थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या करके यहां लाकर शव फेंक दिए जाने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ निश्चित तौर पर कहा जा सकता है।
शव मिलने के मामले में डॉग स्क्वॉड से भी कोई सफलता नहीं मिली। खोजी कुत्ता घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक निजी नलकूप पर बार गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। अब इस मामले में शव की शिनाख्त प्राथमिकता होगी जिससे आगे की जांच कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें