इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम इटगांव में मंगलवार रात चोरों ने घर के तालों को तोड़कर लगभग दो लाख जेवर-नगदी चुरा लिए। बदमाशों ने घर में सो रहे लोगों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया और आराम से वारदात को अंजाम दिया। सुबह जागने पर परिजनों ने घर सभी दरवाजे व ताले खुले देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
इटगांव निवासी अजब सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात को घर के सभी लोग खाना खा-पीकर लगभग 12 बजे सो गए थे। बुधवार सुबह जब उनकी पत्नी सुलोचना देवी जगी तो देखा कि घर के सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए पड़े हुए थे। कमरों में जाकर छानबीन की तो पता चला कि चोरों द्वारा बक्से में रखे 25 हजार नकद, दो तोले की एक जंजीर, दो अंगूठी, दो कुंडल व एक जोड़ी झुमकी आदि सामान चोरी हो चुका थे। घटना की जानकारी सुबह थाने में दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।