इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर से एक सप्ताह पूर्व ट्रक का भाड़ा दिलाने की बात कहकर बिहार ले गए लोगों ने ट्रक मालिक को बंधक बना लिया है। यह आरोप लगाते हुए उसकी पत्नी ने एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
अहेरीपुर निवासी रिजवान बेगम उर्फ सोनी पत्नी अनीस खां ने बकेवर थाने में प्रार्थनापत्र दिया है। इसमें बताया कि उसके पति के पास स्वयं का ट्रक है और खुद चलाते हैं। 28 सितंबर को भरथना निवासी शिवम भदौरिया के साथ ट्रक लेकर चले गए। एक सप्ताह वाद घर नहीं लौटे तो पत्नी रिजवान बेगम ने उनके घर जाकर जानकारी की, लेकिन आरोपित शिवम भदौरिया ने कोई जवाब नहीं दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।