फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलामी का स्थल बदलने पर ग्रामीणों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सहकारी संघ के जर्जर गोदाम की नीलामी गांव के बजाय विकास भवन में होने से ग्रामीणों ने शुक्रवार को काफी हंगामा किया। देर शाम तक ग्रामीण सहकारी संघ भवन पर इस कार्रवाई का विरोध करते रहे। जिले में जर्जर हो चुके गोदामों की नीलामी शुक्रवार को जिला विकास अधिकारी की मौजूदगी में विकास भवन में हुई। इसमें निवाड़ीकला सहकारी संघ का गोदाम भी शामिल रहा, लेकिन इस प्रक्रिया में ग्रामीण हिस्सा नहीं ले पाए, जिससे विरोध के स्वर उभरे। गांव निवासी कुलदीप कठेरिया, कल्लू दुबे, राजदीप दोहरे, स्वामी प्रसाद, दौलतराम, सुरेश, रिंकू शाक्य, रबी, सुनील कुमार, उदयवीर, हीरा मनी त्रिपाठी, राजकुमार, मोहित गुप्ता, राजेश, सहवीर और सोनू आदि ने बताया कि शुक्रवार को होने वाली नीलामी के लिए एक दिन पहले मुनादी कराई गई थी। इसमें ग्रामीणों को गांव में नीलामी की प्रक्रिया अपनाए जाने की सूचना दी गई थी। कहा गया था कि यह नीलामी प्रक्रिया गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कराई जाएगी। शुक्रवार को जब विद्यालय पहुंचे तो वहां सन्नाटा मिला। पता चला कि नीलामी की यह प्रक्रिया जिला मुख्यालय पर कराई जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जानबूझ कर उन्हें गलत सूचना दी गई। अब उनकी मांग है कि इस नीलामी प्रक्रिया को निरस्त कर कराया जाए। इसके लिए कोई अन्य तारीख तय की जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में पंचायत सचिव रामेंद्र ने बताया कि बीडीओ के आदेश पर ही गांव में मुनादी करवाई थी। इसी वजह से वह भी सुबह 11 बजे निवाड़ीकला संघ भवन पर पहुंच गए थे। बाद में उन्हें भी पता चला कि नीलामी प्रक्रिया इटावा में हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की नाराजगी से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें