फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने धक्का देकर खोला कचहरी का गेट

विज्ञापन
कचहरी का गेट धक्का देकर खोलकर आगे बढे कार्यकर्ता - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। किसान बिल के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कचहरी पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने धक्का देकर गेट खोला और आगे बढ़े।
विज्ञापन

सपा ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जुलूस पाटी कार्यालय सिविल लाइन से शुरू हुआ। आंबेडकर नगर होकर जुलूस जैसे ही कचहरी के गेट पर पहुंचा वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने गेट बंद करके कार्यकर्ताओं को बाहर ही रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं के जोश के आगे पुलिस की एक न चली। सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जोर लगाकर गेट खोल दिया। इसके बाद पुलिस पीछे हट गई। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ गए। इस पर वहां मौजूद पुलिस फोर्स सतर्क हो गया। हालांकि कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह से शांति बनाए रखी। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा ने आकर सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव से ज्ञापन लिया।
सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि कृषि विधेयक से किसान बंधुआ मजदूर बन कर रह जाएंगे। श्रम कानून का विरोध करते हुए कहा कि इस बिल से फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों का शोषण होगा। जुलूस में पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, कमलेश कठेरिया, चंदन सिंह बघेल, पदम तिवारी, हाशिम कुरैशी, शिवम पाल, मुकेश यादव, राहुल यादव, अनुज यादव, नरेंद्र पाल सिंह, रजनीश यादव, केपी सिंह शाक्य, देवंद्र सिंह भदौरिया, बृजेंद्र यादव, रवि यादव, सुशील यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें