फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस की पूंछ कटने पर मांगा हर्जाना तो हंसिये से किया ताबड़तोड़ वार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Wed, 23 Sep 2020 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ के पास मंगलवार सुबह हुए मामूली विवाद को लेकर युवक ने अपने व्यापारी रिश्तेदार पर ताबड़तोड़ हंसिया से प्रहार किए। पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। घायल युवक सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। पुलिस ने हमलावर को वारदात में प्रयुक्त हंसिया के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल की पुत्री की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी। इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ के पास कमला नगर में रहने वाले 47 वर्षीय किशन पाल सिंह राठौर पुत्र राम किशन सिंह के घर के बगल में केलों का गोदाम हैं। इसका स्वामी राकेश पुत्र रामनाथ उनका रिश्तेदार है। मंगलवार सुबह 10 बजे राकेश ने किशन पाल सिंह को घर के बाहर अकेला पाकर हंसिया से हमला बोल दिया।

एक मिनट से ज्यादा ताबड़तोड़ हमलों से संघर्ष करते हुए किशन पाल सिंह के गर्दन, कंधे, पीठ, बांह आदि लहूलुहान हो गए। जब वह घर के अंदर घुसे तो हमलावर राकेश घर के अंदर से उनको खींच लाया और पुन: प्रहार करने लगा। घर से कुछ ही दूर मौजूद किशन पाल के साले वीरेंद्र ने उनको हमलावर राकेश के चंगुल से छुड़ाया। घायल किशन पाल को जिला अस्पताल और फिर वहां से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर लिया और हमले में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर उसको थाना में ले गई। इकदिल थाना प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि पीड़ित किशन पाल की पुत्री नैंसी द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।

आवश्यक कार्रवाई कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा जाएगा। आरोपी को हमले में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल के पास ही आरोपी की भी क्षतिग्रस्त मिली कार के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलेगी तो जांच करेंगे। वीरेंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग छह बजे आरोपी राकेश का एक लोडर किशन पाल की भैंस की पूंछ को कुचल गया जिससे पूंछ कट गई।

किशन पाल ने इसका मुआवजा मांगा था, इसी बात को लेकर आरोपी ने मौका पाकर हमले से लहूलुहान कर दिया। किशन पाल के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी तो हमलावर को निश्चित ही रही होगी। इसके बाद भी उसका दिन-दहाड़े इस प्रकार वीभत्स रूप से प्राणघातक हमला करना इस ओर इशारा करता है कि उसने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

राकेेश के केले के गोदाम के सामने क्षतिग्रस्त खड़ी उसकी कार शायद इस हमले के लिए उकसाने की वजह रही हो। पीड़ित के साले वीरेंद्र के अनुसार हमलावर किशन पाल के रिश्ते में आता है और कुछ समय पहले उसने किशन पाल का प्लॉट भी खरीदा था। मंगलवार सुबह भैंस को लेकर हुए विवाद के चलते ही राकेश ने इस घटना को अंजाम दिया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें