फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: लापता युवक का जला शव खेत में मिला, चार दिन से घर से गायब था युवक

Sat, 19 Sep 2020 03:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा जिले के महेवा में बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर गांव में बाजरे के खेत में चार दिन से गायब युवक का शव जली अवस्था में मिला। सूचना पर चौकी प्रभारी व थाना प्रभारी मौके पर पहुुुंचे। कई दिन हो जाने के चलते जानवरों ने शव को क्षत विक्षत कर दिया था।
विज्ञापन


परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, लेकिन थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। अहेरीपुर गांव निवासी कमलेश बाल्मीकि का 25 वर्षीय पुत्र राजीव जो कि मजदूरी व साफ-सफाई का काम करता था। 15 सितंबर को रूठ कर चला गया था।

शनिवार की सुबह गांव किनारे महेश मिश्रा के बाजरे के खेत से बदबू आने पर उसके पिता ने जाकर देखा तो कपड़े देखकर अपने पुत्र की पहचान की। साथ ही चौकी पुलिस को सूचना दी। कमलेश बाल्मीकि ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह शनिवार की सुबह अपने जानवर लेकर जा रहा था। पास के ही बाजरे के खेत में बदबू आई। उन्होंने घुसकर देखा तो एक क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ था। कपड़ों के आधार पर उसने गायब अपने बेटे की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच वर्ष पहले हुई थी शादी
राजीव की शादी गांव के ही विनोद बाल्मीकि की बेटी प्रीति से हुई थी। गृह कलह के चलते दोनों में तलाक भी हो गया था। पत्नी मायके में रह रही है।

नहीं है कोई बच्चा
मृतक राजीव के कोई भी बच्चा नहीं है शादी के कुछ समय ही बाद गृह कलह के चलते पत्नी मायके चली गई ।

इकलौता बेटा ही था
राजीव अपने पिता का इकलौता बेटा था अब उसकी छोटी बहन ही घर पर मां बाप का सहारा बची।

चौकी से मात्र 500 मीटर दूरी मिली लाश
ताज्जुब की बात यह है कि चौकी से महज 500 मीटर दूर महेश मिश्रा के खेत में लाश मिली जो अधजली अवस्था में थी। वहीं एक हाथ का पंजा व पैर का हिस्सा जानवर खा गए या फिर हत्यारे काट ले यह प्रश्न बना हुआ है ।

मौके पर पहुंचे एसओ बकेवर
लाश मिलने की सूचना पर एसओ बकेवर रमेश सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर नमुने लिए। पिता ने पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें