इटावा। युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष के मुनीम के साथ शुक्रवार (18 सितंबर) को झांसा देकर चार लाख रुपये लूटे जाने की घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने भरथना कोतवाल को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
कस्बा ऊसराहार निवासी युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा के मुनीम रवींद्र मिश्रा से भरथना कस्बा में शुक्रवार को दो युवकों ने तीन लाख रुपये के जेवरात और एक लाख रुपये लूट लिए थे। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने घटना के खुलासे की मांग करते हुए कहा कि व्यापारी समाज घटना के बाद से आक्रोश में है। पीड़ित व्यापारी रवि वर्मा ने घटना की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह से की। उन्होंने भरथना कोतवाल अनिल को खुलासे के निर्देश जारी किए। कहा कि घटना का खुलासा किया जाएगा।