फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की मशीन से साइबर कैफे में बनते मिले आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आधार कार्ड बनाने के लिए बैंक को दी गई अधिकृत मशीन ग्राम कैस्त के साइबर कैफे में पकड़ी गई है। नायब तहसीलदार और लेखपाल के छापे में यहां आधार कार्ड बनाने में दो लोग भी मिले, लेकिन वे भाग निकले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गत 17 सितंबर को उपजिलाधिकारी जसवंतनगर ज्योत्सना बंधु को सूचना मिली थी कि कैस्त में साइबर कैफे पर फर्जी तरह से आधार कार्ड बन रहे हैं। उनके निर्देश पर नायब तहसीलदार अविनाश कुमार तथा क्षेत्रीय लेखपाल जहीर खान के निरीक्षण में शिकायत सही मिली। पूछताछ में पता चला कि आधार कार्ड बनाने में प्रयोग की जा रही मशीन ग्राम कर्री बीना की पूर्वांचल बैंक में आधार कार्ड बनाने के लिए अधिकृत की गई थी। नायाब तहसीलदार की तहरीर पर कोतवाली जसवंतनगर में रंजीत पुत्र रामस्वरूप तथा अक्षय पुत्र अतर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मौके पर भीड़ हो जाने के कारण दोनों नामजद भाग गए। प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार अविनाश कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें