फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल दुकानदार के खाते से पार किए 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नगर के बालूगंज मोहल्ला में एक मोबाइल दुकान संचालक युवक के खाते से रविवार दोपहर बाद तीन बार में 20 हजार रुपये ऑनलाइन निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

भरथना थानांतर्गत कस्बे के मोहल्लों बालूगंज में स्थित मोबाइल शॉप के संचालक शिवम ने बताया कि रविवार दोपहर उसकी ऑनलाइन कंपनी के अकाउंट से 20 हजार से अधिक रुपये निकल गए। जब उसने मोबाइल पर आए खाते से पैसे कटने के तीन मैसेज देखे तो हैरान रह गया। उसके अकाउंट से दो बार में 10-10 हजार और तीसरी बार में 370 रुपये किसी ने निकाल लिए। शिवम के बड़े भाई पंकज ने बताया कि वह मोबाइल में ऑनलाइन कंपनी के खाते से फ्लैक्सी, रिचार्ज व अन्य पेमेंट करता था। पीड़ित ने थाना पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें