इटावा। सहसों थाना के गांव चंद्रहंसपुरा के रहने वाले दीप कुमार की पत्नी ने शुक्रवार दोपहर पति से कहासुनी होने पर कमरे के अंदर खूंटी पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। कुछ ही दूरी पर काम कर रहे पति को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने गेट तोड़कर पत्नी को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और आनन-फानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डाक्टरों की टीम ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में मायके से पुत्री की ससुराल पहुंचे बकेवर के गांव नगरिया निवासी पिता रघुवीर दोहरे ने बताया कि उसने 13 वर्ष पहले पुत्री की शादी की थी। महिला अपने पीछे तीन पुत्रियों को छोड़ गई है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू ने बताया कि चंद्रहंसपुरा गांव से किसी प्रकार की कोई सूचना अभी पुलिस को नहीं दी गई है।